ज़िन्दगी की भीड़ में,
दुश्वारियों में
तुम अकेले हो
बस तुम्हारा,
साहस ही
तुम्हारा संबल है
सब का
कोई ना कोई,
सहायक है,
सब का,
कोई ना कोई ,
सहारा है।
वो कुछ ना भी करें,
तो भी उठ जाएंगे।
मगर ए मासूम राही,
तुम्हें खुद के,
बल से उठना है।
तुम ही अपना,
सहारा हो
तुम्हे खुद की,
शक्ति को समेटना है।
सब बीज,
किसी ना किसी ने,
बोए हैं,
वो पेड़ बने या नहीं,
मगर तुम ही ऐसा बीज हो,
जो खुद के लिए हवा,
और खुद के लिए पानी है।
तुम अंकुरित हो गए,
विषम परिस्थिति में,
ये कोई संयोग तो नहीं?
वास्तविकता है।
आज तुम बलिष्ठ पेड़ हो।
थोड़े फ़ल लगने बाकी हैं।
सफ़र लगभग तय है,
मंजिल भी करीब है,
यकीन करो,
तुम्हारे सब्र का बस,
एक छोटा सा इम्तहान
ही अब बाकी है।
देखो लक्ष्य भी
अब पास ही है।
इस ब्लॉग में आप पाएंगे मेरी लिखी हुई कविताएं, कहानियाँ और शायरियाँ, जो भावनाओं, जीवन के अनुभव और दिल की बातें बयां करती हैं। हर पोस्ट में आपको सुकून और आत्मा को छूने वाला अनुभव मिलेगा। On this blog, you will find my original poems, stories, and shayari reflecting emotions, life experiences, and heartfelt thoughts. Each post offers a touch of serenity and soulful expression for every reader.
गुरुवार, 22 अगस्त 2019
आँखिरी इम्तहान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्त्री एक शक्ति
स्त्री हूं👧
स्री हूं, पाबंदियों की बली चढ़ी हूं, मर्यादा में बंधी हूं, इसलिए चुप हूं, लाखों राज दिल में दबाए, और छुपाएं बैठी हूं, म...
नई सोच
-
क्यों मन तुम्हारा भटक गया है? उस अदृश्य और कल्पित के चारों ओर, सिर्फ भ्रमित ही जो करता हो, उद्गम भी नहीं जिसका, नहीं कोई छोर। क्या...
-
गली में उछलते कूदते बच्चे से न जाने कब मैं बड़ा हो गया। आज आईने में खुद को देखा तो पता लगा मैं बूढ़ा हो गया। मुझे तो सिर्फ और सिर्फ वो बचपन य...
-
स्री हूं, पाबंदियों की बली चढ़ी हूं, मर्यादा में बंधी हूं, इसलिए चुप हूं, लाखों राज दिल में दबाए, और छुपाएं बैठी हूं, म...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें